Read Time5
Minute, 17 Second
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 से पहले भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में रोहित को कप्तानी से हटा दिया था। हार्दिक पंड्या को कप्तानी मिली लेकिन फैंस को यह पसंद नहीं आया। टीम मैदान पर भी पूरी तरह फेल रही। रोहित और मैनेजमेंट के बीच अनबन की खबरें भी आईं। कुछ समय से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि रोहित आईपीए ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कुछ दिनों पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आग्रह किया कि वह आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के दौरान रोहित को खरीदे। हालांकि, आरसीबी के दिग्गज एबी डिविलियर्स का मानना है कि रोहित का उस टीम में जाना संभव नहीं है।
इससे बड़ा सरप्राइज नहीं होगा
एबी डिविलियर्स ने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं रोहित वाली बात पर लगभग हंस पड़ा। अगर रोहित मुंबई इंडियंस से RCB में जाते हैं तो यह बहुत बड़ी खबर होगी। सोचिए हेडलाइन क्या होंगी। यह हार्दिक के जाने से भी बड़ी खबर होगी। वह गुजरात टाइटंस से वापस मुंबई आ गए, यह कोई बड़ा सरप्राइज नहीं था। लेकिन अगर रोहित मुंबई छोड़कर अपने प्रतिद्वंद्वी RCB में शामिल होते हैं। मुझे नहीं लगता कि वहां कोई विकल्प है। मैं नहीं देख रहा हूं कि एमआई रोहित को छोड़ेगी। मैं इसे शून्य या 0.1 प्रतिशत संभावना दूंगा।'
इससे बड़ा सरप्राइज नहीं होगा
एबी डिविलियर्स ने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं रोहित वाली बात पर लगभग हंस पड़ा। अगर रोहित मुंबई इंडियंस से RCB में जाते हैं तो यह बहुत बड़ी खबर होगी। सोचिए हेडलाइन क्या होंगी। यह हार्दिक के जाने से भी बड़ी खबर होगी। वह गुजरात टाइटंस से वापस मुंबई आ गए, यह कोई बड़ा सरप्राइज नहीं था। लेकिन अगर रोहित मुंबई छोड़कर अपने प्रतिद्वंद्वी RCB में शामिल होते हैं। मुझे नहीं लगता कि वहां कोई विकल्प है। मैं नहीं देख रहा हूं कि एमआई रोहित को छोड़ेगी। मैं इसे शून्य या 0.1 प्रतिशत संभावना दूंगा।'फाफ को ही रहना चाहिए कप्तान
इसके साथ ही एबी डिविलियर्स का मानना है कि अगले आईपीएल सीजन में फाफ डु प्लेसिस ही आरसीबी के कप्तान होंगे। उन्होंने कहा, 'उम्र सिर्फ एक नंबर है। मैं नहीं समझता कि उनका 40 साल का होना कोई मुद्दा होगा। वह कुछ सीजन से हैं और खिलाड़ी उनके अभ्यस्त हैं। मैं समझता हूं कि उन पर दबाव रहा है क्योंकि उन्होंने RCB के लिए ट्रॉफी नहीं जीती है। लेकिन वह एक खिलाड़ी के रूप में कमाल के रहे हैं। मुझे लगता है कि विराट अपने सभी अनुभव के साथ उनका सपोर्ट करेंगे।'
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.